वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जबलपुर पहुुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता : सुधांशु त्रिवेदी ने कहा – भारत को विश्वगुरु मनाने में यह आयोजन प्रेरणादायक, मेजर बक्शी ने कहा- यह मेरा शहर है


जबलपुर, यशभारत। तीसरी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आज शुक्रवार जबलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारत को विश्व गुरु बनाने में प्रेरणादायी है। विश्व में श्रेष्ठतम मानव मूल्यों पर भगवान श्रीराम पूजे जाते है। ऐसे आयोजनों में कोई भी व्यक्ति खुद को संस्कारित कर सकता है, वहीं आयोजन में शामिल होने पहुंचे पूर्व मेजर जनरल गगनदीप बक्शी ने कहा कि यह मेरा शहर है। जहां पर मेरा बचपन बीता। उन्होंने कहा रामचरित मानस ना केवल भारत की धरोहर है अपितु संपूर्ण एशिया के अंदर यह अमिट छाप है। यदि भारत की शॉफ्ट पावर है यह रामायण और महाभारत के चलते है। इस दौरान उन्होंने सीताजी की अयोध्या का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विधायक अजय विश्रोई ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा रानू तिवारी भी शामिल हुए।