राज वाटिका नेमुआ में 18 जनवरी को होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

सतना रामपुर बाघेलान। सर्व हिन्दू समाज रामपुर द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार, 18 जनवरी 2026 को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राज वाटिका, नेमुआ में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागरूक करना, आपसी सद्भाव बढ़ाना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना है। आयोजकों ने इस अवसर पर संदेश दिया कि “सभी हिन्दू भाई हैं, कोई हिन्दू पतित नहीं है” और “हिन्दुओं की रक्षा ही हमारी दीक्षा है।”
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 12:00 बजे पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद 12:20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 1:00 बजे संत समागम एवं प्रवचन होगा, जिसमें संत-महात्मा और विद्वान वक्ता अपने विचार रखेंगे। अपराह्न 3:00 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी सनातनी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







