मध्य प्रदेशराज्य

मूसलाधार बारिश : सागर से विदिशा भोपाल रहली जबलपुर मार्ग बंद: स्कूलों में छुट्टी घोषित

सागरl जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। सागर से विदिशा भोपाल रहली जबलपुर मार्ग तथा बहरोल में कल पर बाढ़ का पानी आ जाने के बाद से उक्त सभी मार्ग लगातार बंद है।

 

लगातार हो रही बारिश के चलते जिला कलेक्टर संदीप जीआर के आदेश पर आज बुधवार को कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि यह आदेश स्कूल लग जाने के बाद सुबह करीब 9:30 बजे जारी हुआ है।

 

स्मार्ट सिटी की पोल खुली

संभागीय मुख्यालय सागर में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गई नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की कलई बारिश में खुलकर सामने आ गई है। शहर की मुख्य सड़कों, कटरा गुजराती बाजार अप्सरा रेलवे अंडर ब्रिज समेत कई रहवासी इलाकों में जल भराव के चलते बाढ़ जैसी स्थितियां नजर आ रही है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button