जबलपुरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज मंडला आगमन : 134 करोड़ रुपए के 27 कार्यों का भूमि पूजन करेंगे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

मंडला, यश भारत। आज शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मंडला आगमन होने जा रहा है। यहां से वे प्रदेश भर की लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही सामाजिक न्याय पेंशन भी जारी करेंगे।

 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव आमानाला हेलीपेड में उतरने के बाद आरडी कॉलेज पहुंच कर रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के करीब 134 करोड़ रुपए के 27 कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।

 

मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार मंडला आ रहे डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। कलेक्टर, एसपी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपेड और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button