जबलपुरमध्य प्रदेश
मंडला की मजदूर महिला की जबलपुर में मिली संदिग्ध लाश : पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

जबलपुर, यशभारत। मंडला से मजदूरी करने जबलपुर आकर बसी एक महिला की गोहलपुर में संदिग्ध लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुड्डी बाई ठाकुर 37 वर्ष ठाकुर मंडला निवासी थी जो रोजगार की तलाश में जागृ़ति नगर में किराए के मकान में रहकर जीवन यापन कर रही थी। मकान मालिक रोहित केवट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
सुबह से नहीं खोला दरबाजा
मकान मालिक ने बताया कि सुबह से महिला ने दरबाजा नहीं खोला था, जाकर देखा तो वह अचेत पड़ी थी। वहीं, यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा।