जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्राकृतिक खेती के उत्पादको का हाट बाजार का हुआ शुभारंभ : निर्धारित समय के पहले ही कृषको के सारे उत्पाद का हो गया विक्रय :  जैविक कृषको में  उत्साह 

दमोह|   दमोह में किसान संगठनों, जैविक उत्पादन कृष्को एवं जन प्रतिनिधियों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक रविवार को जटाशंकर पार्क के पास जैविक/ प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट बाजार खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

 

जिसके तहत आज जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट बाजार का शुभारंभ प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) लखन पटैल, पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, भाजपा किसान संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राम पटेल, भारतीय किसान संघ के जैविक प्रमुख पूरन पटेल एवं सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट बाजार का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात राज्य मंत्री श्री पटेल और विधायक श्री मलैया ने कृष्को द्वारा लगाए गए जैविक खाद्य पदार्थों की स्टालों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही किसानों से चर्चा कर उनके उत्पादों को खरीदा।

 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, अनुविभागी अधिकारी राजस्व आर.एल. बागरी, उपसंचालक कृषि जितेंद्र सिंह राजपूत, परियोजना संचालक आत्मा एम.के. प्रजापति, सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति, सहायक संचालक उद्यान यश कुमार सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दमोह आर.के. जैन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जी.पी. बैन, बी.टी. एम.शेलेन्द्र पौराणिक, कृषि विस्तार अधिकारी पिंकु अहिरवार उपस्थित रहे।

 

इस हाट बाजार में 15 जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पादक किसानों द्वारा हानिकारक रसायन मुक्त जैविक/ प्राकृतिक तरीके से उत्पादित विभिन्न उत्पाद जैसे कोदों, कुटकी, रागी, चावल, मक्का, ज्वार, बाजार, दलिया, आटा, मसाले, गन्ना, शहद, मशरूम, चने की भाजी, हरी सब्जियां एवं मौसमी फलों का विक्रय किया गया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया निर्धारित समय से पहले ही कृषकों के सारे उत्पादों का विक्रय हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button