मध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोेरिया आज सागर आयेंगे : 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रैली के संबंध में बैठक लेंगे

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया आज शुक्रवार को सागर आयेंगे। वे शाम 5 बजे पद्माकर नगर मकरोनिया स्थित जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक लेंगे।

 

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया अपने तीन दिवसीय प्रादेशिक दौरा कार्यक्रम के तहत यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दमोह, सागर, अशोकनगर, शिवपुरी, और निवाड़ी के अलावा ग्वालियर जिलोें के भ्रमण पर रहेेंगे।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोेरिया कल 05 दिसम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे कार द्वारा जबलपुर से प्रस्थान कर दमोह होते हुए सागर पहुंचेंगे। वे यहां आकर शाम 5 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एसआईआर और वोट चोरी के विरोध में आयोजित महारैली की तैयारियों के संबंध में युवा कांग्रेस द्वारा जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सागर में ही करेंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया अगले दिन शनिवार 6 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे सागर से अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के प्रथम बार सागर आगमन पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी व शहर अध्यक्ष सागर साहू ने उनके भव्य व गरिमामय स्वागत करने की अपील करते हुए युवा कांग्रेस की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button