जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पेड़ पर लटकते मिला व्यक्ति का शव : भुरकलखापा औद्योगिक क्षेत्र के सामने की घटना

डूंडा सिवनी पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत-जिले के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत भुरकलखापा औद्योगिक क्षेत्र के सामने सुबह के समय पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकते हुये मिला है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग सुबह भुरकलखापा तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकते दिखा।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्यवाही की गई। तथा धव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डूंडासिवनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पिता इंदल सिंह ठाकुर उम्र 37 वर्ष निवासी करकोटी कान्हीवाड़ा भवन निर्माण ठेकेदारी का कार्य करता था। तथा डूंडासिवनी स्थिति कलचुरी भवन में किराए के मकान में रह रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र किसी बीमारी से परेशान था।

 

बीमारी को लेकर मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान होने के चलते वह सोमवार को दोपहर 3 बजे घर से निकला। जहां वह रात तक घर नहीं लौटा। वहीं आज मंगलवार को सुबह कोसम के पेड़ पर धर्मेंद्र को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। डूंडासिवनी थाना प्रभारी किशोर वामनकर, प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, प्रधान आरक्षक संजू उईके, आरक्षक कृष्ण कुमार भालेकर, आरक्षक एजाज खान मौके स्थल पर पहुंचे। पंचनामा तैयार कर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App