सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सफारी के दौरान जुगनी 5 शावकों के साथ नजर आई। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।जुगनी तीसरी बाधिन है, जिसने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। बाधिन के शावकों की उम्र ढाई से तीन माह होने का अनुमान है। वर्ष 2010 में पेंच की ‘सुपरमाम’ कालरवाली बाधिन ने पांच शावकों को जन्म दिया था। इन्हीं शावकों के साथ जन्मी पाटदेव बाधिन (टी-4) ने 29 शावकों का विश्व कीर्तिमान बनाने वाली कालरवाली बाधिन के नक्से कदम पर चलते हुए 5 शावकों को से पेंच जंगल को आबाद करने में अहम योगदान दिया है।
वर्ष 2021 में दुरिया जंगल में ‘फटदेवाधिन ने एक साथ ‘पाटदेव’ बाधिन से जन्मी ‘जुगनी’ अब पुनः एक साथ पांच शावकों को जन्म देकर बाघों का कुनवा बढ़ाने की परंपरा को आगे बढ़ाया है। खवासा व तेलिया बफर में जंगल सफारी करने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। जिप्सी वाहनों के सामने शान से कच्ची सड़क को पार करती ‘जुगनी बाधिन के पीछे दौड़ते पांच नन्हें शावकों को देखकर पर्यटक रोमांचित व प्रफुल्लित हो गए। बाधिन को पांच नन्हें शावकों के साथ कच्ची सड़क पार करते हुए पर्यटकों के सामने पहुंचने का वीडियों पेंच प्रबंधन ने अपने फेसबुक पेज पर साइन किया है।प्रबंधन ने इसे एक अनोखा व कभी न भूलने वाला पल कहा है।पर्यटकों ने दुरिया गेट कुछ दूरी पर खवासा बपर जंगल से में बाचिन और उसके पांच नन्हें शक्कों कच्ची सड़क से घने जंगल जाते बहुत करीब से देखा।
इससे पहले 12 नवंबर को खवासा बफर की नाइट सफारी में चार नन्हें शावकों के साथ ‘जुगनों बाधिन बाघिन सड़क में पर्यटकों के जिप्सी वाहन के सामने से निकलते नजर आई थी। जिप्सी वाहन की हेडलाइट में शावकों को सुरक्षित स्थान पर मुंह में दबाकर ले जाती बाघिन का कुछ दिन पहले वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था, जिसे देखकर वन्यजीव प्रेमियों रोमांचित हो गए थे।
पेंच पार्क के मैदानी कर्मचारियों के अनुसार जुगनी बाधिन ने तीन बार में अब तक 12 बाध शावकों को खवासा जंगल में जन्म दिया है।
Back to top button