जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने लौटाए गुम हुए 110 मोबाइल, हाथ में आते ही लोगों के खिले चेहरे

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

जबलपुर पुलिस ने आज गुम हुए करीब 110 मोबाइलों को खोज निकाला और जिनके मोबाइल थे उन्हें वापस किए। गुमे हुए मोबाइल पाकर लोगो के चेहरे खिल गए। वापस किये गए 110 मोबाइल की कीमत 15 लाख रुपए है। जबलपुर पुलिस ने गुमे हुए मोबाइल को खोज निकाल कर उन्हें लौटाने की मुहिम को 2018 से शुरू किया था। आज दिनांक तक पुलिस ने करीब 431 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 59 लाख रूपए है ।

जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पुलिस का हमेशा से प्रयास रहता है कि गुमे हुए मोबाइल जल्द से जल्द खोज कर उन्हें लौटाया जाए जिसको लेकर इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस प्रकार वर्ष 2022 के तीनों चरणों में कुल 431 गुम मोबाईल तलाश कर धारकों को वापस किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 59 लाख रूपये है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 में सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में लगभग 35 लाख 46 हजार 68 रूपये आवेदकों को वापस कराये गये है। सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है, वर्तमान वर्ष में अब तक लगभग 42 संस्थानों जिनमें स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान सम्मिलित है, में जाकर सायबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये है। गुम हुए मोबाइलों को खोजने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सुश्री शबाना परवेज के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन जोशी, अमित पटेल, आरक्षक राजा अजिताय मिश्रा, आदित्य परस्ते, चन्द्रिका पडवार, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, अरविन्द सूर्यवंशी, आशीष गौर, मनोज चौधरी, जितेन्द्र, अनिल सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button