
कटनी- यशभारत – नव वर्ष के अवसर पर शहर के प्रथम महापौर समाजसेवी विजेंद्र मिश्र “राजा भैया” द्वारा पन्ना मोड़ स्थित सत्कार गॉर्डन में भजन संध्या के नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। खुशियों से भरे माहौल में मिश्र परिवार से जुड़े राजनैतिक- सामाजिक प्रशासनिक अधिकारियों,पत्रकारों शुभचिंतकों ने हिस्सा लिया। सभी ने भजनों का आंनद उठाया। इस अवसर मिश्र परिवार के जगत प्रकाश जयप्रकाश,वेदप्रकाश शुभप्रकाश कुशल मिश्र ने सभी आगंतुक जनो का आत्मीयता भरे माहौल में अभिनंदन किया। इस दौरान सभी स्नेही स्वजनों एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।







