जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जो लाडली बहनें रक्षाबंधन पर्व नहीं मनातीं उन्हें न दिए जाएं 250 रुपए : पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा

भोपाल यश भारत l रक्षाबंधन में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहनों को दिए गए तोहफे को लेकर पूर्व सांसद ने बड़ा बयान दिया है l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया था कि इस बार लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए के बजाय 1500 रुपए आएंगे। इसमें 250 रुपए रक्षाबंधन का तोहफा है। इस पर पूर्व सांसद और भाजपा के सीनियर लीडर रघुनंदन शर्मा ने ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन नहीं मनाने वाली लाड़ली बहनों के खाते में यह राशि नहीं डाली जाए।

 

रघुनंदन शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार उदार मन से काम करती है। खासकर महिलाओं के प्रति उदारता और अधिक है। सीएम डॉ. मोहन यादव अधिक संवेदनशील है। यह सही है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों का विशेष खर्च होता है। इसे ही देखते हुए सीएम ने लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि की है।’ लेकिन जो बहाने रक्षाबंधन पर्व का त्यौहार नहीं मानती उन्हें अधिक राशि देने की क्या आवश्यकता हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App