जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में लाइव वीडियो बनाकर खटवानी ने लगा ली फांसी : कहा-धंधा नहीं चल रहा था, क्या करता….कल मनाया था जन्मदिवस

 

https://youtu.be/hqbol_cexkU

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल थना अंतर्गत गेट नंबर चार के पास स्थित मकान में आज व्यापारी खटवानी ने लाइव वीडियो बनाया और फांसी के फंदे पर झूल गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को फंदे से उतारकर, मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

SUICIDE 1120629 1668278411 1668278411

जानकारी अनुसार राजेन्द्र शुक्ला थाना मदनमहल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गेट नंबर चार के पास, मंदिर के पीछे स्थित मकान में दीपक खटवानी 45 साल ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

एम्ब्रॉयडरी का करता था काम

पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक खटवानी एम्ब्रॉयडरी का काम करते थे। लेकिन कोविड के बाद से धंधा नहीं चल रहा था। जिसके चलते वह लगातार आर्थिक तंगी झेल रहा था। इसी के चलते वह मानसिक तनाव में रहता था।

कल मनाया था जन्मदिवस

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने विवाह नहीं किया था और अकेला ही रहता था। कल मृतक ने धूमधाम के साथ अपना जन्मदिवस मनाया था। जिसके बाद लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया हैै। मामले की बारीकी से पड़ताल जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App