जबलपुर में बैंक लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी : मंडला की महिला ने झांसे में लेकर दर्जनों महिलाओं से ऐंठी रकम, पीडि़तों ने किया पुलिस के सुपुर्द…..देखें वीडियो…..
- जांच में महिला के अनेक नाम और अनेक पति निकले, पड़ताल जारी

जबलपुर, यशभारत। बैंक लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली मंडला की महिला को जैसे ही लोग थाना मदनहल पहुंचे, हड़कंप मच गया। पुलिस ने कमान सम्हाली तो पता चला कि महिला ने दर्जनों महिलाओं से उनकी गाढ़ी कमाई लूटकर, फरार हो जाने के चक्कर में थी। जिसके बाद पीडि़तों ने महिला को पुलिस के सुपुर्द किया। जब पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो दंग रह गयी, महिला के अनेक पति, अनेक नाम निकले। जिसके बाद पुलिस अब बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
मदनमहल पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धनवंतरी नगर निवासी रीना सोनकर बैंक फायनेंस का काम करती हैं। उनके पास मंडला निवासी महिला नूतन राजपूत पिता धरम लाल राजपूत काम मांगने पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने इसे काम पर तो रख लिया। लेकिन उसके बाद महिला ने धोखाधड़ी करना शुरु कर दी।
दर्जनों पीडि़त पहुंचे थाने
पुलिस ने बताया कि गोहलपुर और मदनहल थाने में आरोपी महिला को लेकर दर्जनों पीडि़त पहुंचे। जो गरीब थे और बैंक फायनेंस की चाह में छोटा-मोटा रोजगार करने की आशा में थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह ठगें जाएंगे।
प्रारंभिक जांच में निकला फर्जीबाड़ा
जांच अधिकारी के एन राय ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में महिला के आधार कार्ड में मंडला का निवास स्थन अंकित है। तो वहीं पता चल रहा है कि महिला के अनेक पति और अनेक नाम है, सच्चाई क्या है अब यह पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।