जबलपुर के करौंदा नाले में मिला महिला का शव, हाथ-पैर बंधे : पुलिस ने कहा- ट्रेन से टकराकर नाले में गिरी, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत परियट क्षेत्र में आज मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब करौंदा नाला में एक मजदूर महिला का क्षतविक्षत शव बरामद किया गया। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटना स्थल पर लेागों का भारी जमावड़ा लग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जिस वक्त शव नाले से निकाला गया तो उसके हाथ पैर बंधे थे। वहीं पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि महिला ट्रेन से टकराकर नाले में गिरी है। मामला संदिग्ध है, लिहाजा अब पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
टीआई सहदेवराम साहू ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि करौंदा नाले में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को नाले से निकाला। जिसके बाद उसकी शिनाख्त परियट क्षेत्र निवासी पूजा कोरी 35 वर्षीय के रुप में हुई।
मजदूरी करती थी महिला
पुलिस ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने बताया कि मृतिका पूजा कोरी पेशे से मजदूरी करती थी। जो रोत की तरह ही पटरियों के पास से आती-जाती थी और मजदूरी कर घर लौट जाती थी। लेकिन बताया जाता है कि महिला कल रात घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसकी खोज शुुरु हुई। लेकिन जैसे ही आज करौंदा नाला में महिला का शव पाया गया तो लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।
हाथ-पैर बंधे है
प्र्रत्यक्षदॢशयों ने बताया कि महिला का शव करौंदा नाले से जब निकाला गया तो उसके हाथ पैर बंधे है। तो वहीं पुलिस का कहना है कि महिला की मौत ट्रेन से टकराकर हुई है। जिसकी सूचना रेलवे विभाग से पुलिस के पास आई है। घटना के दौरान महिला के कपडे हाथ पैर में फंस गये थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब पीएम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।