कटनीमध्य प्रदेश

जनवरी से बदलेगा रेलवे टाइम टेबिल, रेवांचल, नर्मदा, विंध्याचल सहित कई गाडिय़ों की टाइमिंग में बदलाव, ट्रेनों की गति में होगा सुधार, बचेगा यात्रियों का समय

कटनी, यशभारत। देश भर में ट्रेनों की नई समय सारणी 1 जनवरी 2026 से लागू होने जा रही है, जिसके तहत जबलपुर मंडल में कई गाडिय़ों के समय में आंशिक बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि नई समय सारणी के लागू होने से ट्रेनों की गति में सुधार होगा और यात्रियों का समय बचेगा। पश्चिम मध्य रेलवे में अधिकांश ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। सभी स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों से कहा गया है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए 1 जनवरी से लागू नई समय सारणी की जानकारी स्टेशन, आधिकारिक वेबसाइट या रेल मदद 139 से प्राप्त कर यात्रा करें। जानकारी के मुताबिक नए साल से प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान होने वाली ट्रेनों का समय परिवर्तित किया गया है, जिसमे गाड़ी संख्या 22145 भोपाल रीवा एक्सप्रेस भोपाल से 23.05 बजे की बजाय 23.00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19324 भोपाल डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस भोपाल से 17.00 बजे की बजाय 17.10 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति रीवा एक्सप्रेसए रानी कमलापति से 22.00 बजे की बजाय 21.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति रीवा एक्सप्रेस 08.00 बजे की बजाय 07.55 बजे रीवा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 11272 भोपाल इटारसी एक्सप्रेस इटारसी 12.30 बजे की बजाय 13.15 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना बीना 19.05 बजे की बजाय 20.00 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस भोपाल 17.18 बजे की बजाय 17.00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर इंदौर का इटारसी स्टेशन पर आगमन प्रस्थान समय 01.25-01.40 बजे की बजाय 01.35-01.40 बजे होगा। गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति रीवा का बीना स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान समय 00.30-00.35 बजे की बजाय 00.25-00.30 बजे होगा। गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर इंदौर का संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन प्रस्थान समय 04.28-04.30 बजे की बजाय 04.53-04.55 बजे होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button