केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों का करेंगे निरीक्षण
शिक्षा विभाग खबर के बाद तैयारियों में जुटा

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों का करेंगे निरीक्षण
शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा..
कटनी, यशभारत – भारत सरकार की स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी कार्ययोजना, पीएम श्री विद्यालय की प्रगति गतिविधियों और आ रही समस्याओं को समझने के हेतु सघन निरीक्षण के लिए भारत सरकार संयुक्त सचिव फूल प्रसाद द्वारा मध्यप्रदेश के 10 जिले के समस्त शासकीय पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा।
निरीक्षण की तारीख
निरीक्षण के लिए 16 फरवरी से 26 फरवरी की तारीख निर्धारित है। इन 10 जिलों में एक जिला कटनी भी है, जिलाधिकारी राजेश अग्रहरि द्वारा बताया गया कि समस्त पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्यों को एक निर्धारित प्रपत्र भेजा गया है जिसमें चाही गई जानकारी संधारित की जाएगी ताकि निरीक्षण के समय कोई परेशानी ना हो।
शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा
जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जायेगा। शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।







