जबलपुरमध्य प्रदेश

काम की खबर जल्दी पढ़ें …..पुलिस नागरिक पोर्टल पर अब दर्ज करानी होगी किराएदार की जानकारी

मंडला|महाराजपुर थाना क्षेत्र में अब मकान मालिकों को किराएदार और घरेलू नौकर की जानकारी पुलिस नागरिक पोर्टल और ऑफलाइन महाराजपुर में देनी होगी। पुलिस प्रशासन अपराध पर नियंत्रण करने और किरायेदार, घरेलू नौकर की पहचान के लिए दस्तावेज और जानकारी कलेक्ट कर रहा है। महाराजपुर टीआई ने मकान मालिकों से जल्द से जल्द जानकारी मांगी है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में होने वाले अपराध और घटनाओं में कई बार बाहरी व्यक्ति शामिल रहते हैं जो अपराध करने के बाद बाहर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस थाना महाराजपुर क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने के लिए मकान मालिकों से किराएदारों और घरेलू नौकरों की जानकारी एकत्र कर रही है।

 

कोतवाली पुलिस द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन जानकारी कलेक्ट की जा रही है। ऑनलाइन में पुलिस नागरिक पोर्टल http://citizenmppolice gov.in पर मकान मालिक जानकारी अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन में महाराजपुर थाना में किराएदार की जानकारी मकान मालिक की जानकारी व दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं।

ये दस्तावेज जरूरी

मकान मालिकों से कहा गया है कि किराएदार व घरेलू नौकर की जानकारी पोर्टल व ऑफलाइन देने के लिए मकान मालिक का आधार कार्ड एवं फोटो, किरायेदार की फोटो व आधार कार्ड परिवार की जानकारी, किराये से रहने का कारण, घरेलू नौकर की संपूर्ण जानकारी देनी होगी। जानकारी नहीं देने पर मकान मालिक इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

इनका कहना है ….

घरेलू कामकाजी कर्मचारी और किरायेदारों की जानकारी सभी नागरिकों से मांगी गई है। ऑनलाइन भी जानकारी दर्ज कराई जा सकती है। शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेगी।

ममता परस्ते , टीआई

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App