जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कलेक्ट्रेट में शराबी शिक्षक ने महिलाओं से की छेड़खानीः ओमती पुलिस ने दबोचा

जबलपुर, यशभारत। कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरूवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शराबी शिक्षक ने कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी कर बदसलूकी की। घटना की जानकारी महिलाओं ने ओमती पुलिस को दी। पुलिस ने कलेक्ट्रेट पहंुचकर शराबी शिक्षक को दबोच लिया।
ओमती थाना में कुछ महिलाओं ने शिकायत की कमरा नंबर 9 आपदा प्रबंधन में पदस्थ शिक्षक  द्वारा छेड़खानी की गई। शिक्षक द्वारा गंदी-गंदी बात कर हाथ पकड़ा जाता है। शिकायत के आधार पर पुलिस जब कलेक्ट्रेट पहंुची तो शिक्षक शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस ने उसे दबोचते हुए मामले को जांच में लिया।

7 साल गायब था स्कूल

महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाला शिक्षक पहले से ही विवादों में रहा। शिक्षा विभाग की इस शिक्षक ने पहले भी किरकिरी कराई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक 7 साल स्कूल से गायब था जब इसे नौकरी निकाले जाने की कार्रवाई हुई थी शिक्षक एकाएक विभागीय अधिकारियों के सामने पेश हो गया।

 

परीक्षा सिर पर कलेक्ट्रेट में अटैच क्यों है शिक्षक

बोर्ड परीक्षा से लेकर स्थानीय परीक्षाएं इस माह से शुरू हो जाएगी। इसके बाबजूद शिक्षकों को कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं में अटैच करके रखा गया है। यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू भी कलेक्ट्रेट में अटैच होकर आराम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel