मध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर को अनोखे तरीके से दी विदाई : पालकी मे बैठकर  कंधे पर उठाया 

Table of Contents

 सिवनी यश भारत:-मध्यप्रदेश शासन ने बीते दिवस आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। जिसमे 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। इनमें सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन का नाम भी शामिल हैं। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। जिनके स्थान पर नरसिंगपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी कलेक्टर की कमान सौंपी गई गई। जिनका आज विदाई समारोह आयोजित किया गया।जिसमें अनोखे ढंग से कलेक्टर को विदाई दी गई। जहां उन्हें लोगों ने ऐसा सम्मान दिया कि वो एकदम भावुक हो गईं। जिसके देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक नजर आए। कलेक्टर को कबूतर वाली पालकी में बैठाकर लोगों ने कंधे पर रखकर विदाई दी।

दअरसल कर्मचारी और अधिकारियों ने संस्कृति जैन का विदाई समारोह रखा था और पार्टी का आयोजन भी किया था। जब कलेक्टर संस्कृति जैन पार्टी के बाद भोपाल के लिए रवाना होने लगी तो अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पालकी में बैठाकर विदा किया। यह पल और खास तब बन गया जब उनकी दोनों बेटियां अपनी मां के साथ उसी पालकी में बैठीं। विदाई के दौरान गाना बज रहा था… “पालकी में होके सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे”। इस गाने ने माहौल को और भावपूर्ण बना दिया।

संस्कृति जैन का कार्यकाल बेहतर रहा है और उन्होंने जिले में शासकीय स्कूल के बच्चों को जमीन और न बैठना पड़े इसको लेकर गिफ्ट अ डेक्स अभियान चलाया जो सफल रहा। जिसमे जनसहयोग से उन स्कूलों में डेक्स और बेंच की व्यवस्था की गई जिन स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठते थे। इस कार्य मे जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,शासकीय कर्मचारी,पत्रकार सहित अन्य लोगो ने हिस्सा लेकर हजारों डेक्स और बेंच की व्यवस्था की। अब नवागत कलेक्टर शीतला पटेल से भी जिले वासियों को बेहतर कार्य की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button