जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
*आज सायंकालीन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
जबलपुर। नगर निगम जल विभाग के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 55 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र ललपुर के अंतर्गत रखरखाव एवं राइजिंग पाइप लाइन लीकेज सुधार कार्य किया जना है जिसके चलते आज दिनांक 04 अगस्त 2022 को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि उक्त संयंत्र से भरी जाने वाली टंकियॉं क्रमशः ग्वारीघाट, भीमनगर, शारदा नगर, एस.बी.आई. कॉलोनी, चॉंदमारी तलैया, सिविल लाईन, दंगल मैदान, सिद्धबाबा, मदार छल्ला, भोला नगर, बेलबाग, करिया पॉथर, कटंगा, कुलीहिल एवं तिलहरी उच्चस्तरीय टंकी से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उक्त अतिमहात्वपूर्ण कार्य के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने खेद व्यक्त किया है।