मध्य प्रदेशराज्य

अस्पताल के पूर्व अधीक्षक का सिर ट्रैक के एक ओर ,बीच में धड़ और दूसरी ओर पैर कटे हुए मिले : 72 वर्ष की आयु में किया सुसाइड : मामले की जांच जारी 

Table of Contents

ग्वालियर l जयारोग्य अस्पताल समूह के पूर्व अधीक्षक जे.एस. सिकरवार ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। वे साल 2017 में जेएएच अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी उम्र 72 साल थी और वे पिछले कुछ साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।  वे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटेl मामले की जांच जारी है l

 

बताया जा रहा है कि रेलवे के लाइनमैन ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पीछे नीड़म इलाके में अप ट्रैक पर खंभा नंबर 1221/35 से 1221/41 के बीच शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक का सिर ट्रैक के एक ओर पड़ा था, जबकि बीच में धड़ और दूसरी ओर पैर कटे हुए थे।

मृतक की पहचान जेएएच के पूर्व अधीक्षक जे.एस. सिकरवार के रूप में होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर लिया है। रेलवे ट्रैक पर सिर और पैर अलग-अलग कटे पड़े थेl मामले की जांच जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button