
अमरनाथ यात्रा सोमवार से दोबारा शुरू हो गई है। पिछले शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद यात्रा पर आंशिक रूप से रोक लगाई गई थी। रोक के बाद श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुबह 5 बजे जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुका है। जम्मू प्रशासन के मुताबिक इस बार श्रद्धालुओं को पंचतरणी रूट से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा तक ले जाया जा रहा है। इसी रूट से श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं।