जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुरः यूट्यूबर बनी चोर

सहेली के घर से 10 लाख के जेवर किए पार

जबलपुर।शहर में एक यूट्यूबर लंबे समय से अपने चैनल नहीं चलने से परेशान होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक समय पर यह महिला अपने चैनल के जरिए लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की वीडियो अपलोड करती थी। लेकिन चैनल फ्लॉप होने और कर्ज लेने के कारण उसने चोरी का रास्ता अपनाया। 

सहेली के घर से 10 लाख के जेवर किए पार

महिला ने अपने परिचित के घर से 10 लाख रुपए के गहने की चोरी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने फोटो खंगाले और स्कूटी के नंबर की मदद से महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से चोरी का माल बरामद किया गया है। आरोपी संजीदा को अपनी परिचित साजदा बी के घर पर आना-जाना था। वहीं 17 जुलाई को उसने देखा कि साजदा ने अपने बैग में घर की चाबी रखी है। संजीदा ने मौका लगते ही चाबी निकाल ली और स्कूटी से 4 किलोमीटर दूर साजदा के ससुराल पहुंच गई। इसके बाद वहां चाबी से दरवाजा खोल अलमारी से कीमती जेवरात निकाल लिए और सफाई के साथ अलमारी को बंद भी कर दिया। उसने चाबी को वापस साजदा के बैग में रख दी।

50 से ज्यादा इलाकों के सीसीटीवी खंगाले

गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे के मुताबिक उनकी टीम ने 50 से ज्यादा इलाकों के सीसीटीवी खंगाले हैं। जिसमें एक महिला बुर्का पहनी नजर आई, लेकिन चेहरा कर होने से उसकी पहचान करना मुश्किल हुआ। हालांकि पुलिस में जब महिला की गाड़ी का नंबर ट्रेस किया तो वहां संजीदा के नाम पर निकला। इससे संजीदा पर शक बढ़ गया साथ ही साजदा से पूछताछ में पता चला कि उसका आरोपी के घर आना-जाना था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button