Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक, प्रेम प्रसंग में तनाव—पुलिस ने बचाई जान

सिहोरा के गज़ताल गांव में हड़कंप, समझाइश से सुरक्षित उतारा गया युवक

हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक, प्रेम प्रसंग में तनाव—पुलिस ने बचाई जान

सिहोरा के गज़ताल गांव में हड़कंप, समझाइश से सुरक्षित उतारा गया युवक

सिहोरा। थाना सिहोरा अंतर्गत ग्राम गज़ताल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान रतन कोरी पिता छोटेलाल कोरी निवासी ग्राम बटोरा थाना मैहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक युवती से प्रेम करता था और शादी नहीं हो पाने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरक्षक संदीप पांडे, देवराज पटेल और सोमदीप पटेल ने मौके पर पहुंचकर युवक को शांतिपूर्वक समझाइश दी और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता और समझदारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button