जबलपुरमध्य प्रदेश
यशभारत ब्रेकिंग: गुजराती मोहल्ले में भीषण आग, 10–15 झुग्गियां जलीं;क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल
अधारताल थाना क्षेत्र के गुजराती मोहल्ला की घटना

जबलपुर,यशभारत। अधारताल थाना क्षेत्र के गुजराती मोहल्ला में मंगलवार की सुबह 5 बजे भीषण आग लगने से करीब 10 से 15 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने से यहां रहने वाले पुराने कपड़े बेचकर गुजर-बसर करने वाले कई परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं, जिससे झोपड़ियों में रखा लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।







