जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
यश भारत एक्सक्लूसिव : सूर्य की दिशा के साथ घूमती हैं मां की आंखें, बदलते है चेहरे के भाव, सतना के भटनवारा में स्थापित है मां की प्रतिमा

सतना| मप्र के सतना जिले में देवी मां की एक ऐसी प्रतिमा भी है, जो सूर्य के दिशा बदलने के साथ अपनी आंखें घूमा लेती है। यह प्रतिमा जिला मुख्यालय से तकरीबन 13 किलोमीटर दूर भटनवारा गांव में स्थापित है। यहां के पुजारी प्रभात शुक्ला ने बताया कि भटनवारा की देवी को मां कालिका के रूप में माना जाता है।

600 साल पुरानी है प्रतिमा
यह मूर्ति करीब 600 600 साल पुरानी पुरानी बताई जाती है। पहले यह मूर्ति गांव के नजदीक से बहने वाली करारी नदी के किनारे स्थापित कराई गई थी। आज जहां है यहां 70 दशक में स्थापित की गई थी।खास बात यह है कि मां के नेत्र सूर्य की दिशा के साथ परिवर्तित होते है। यह परिवर्तन पूर्व से पश्चिम की ओर होता है। मां के चेहरे के भाव में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। वह कभी वात्सल्य, कभी रौद्र तो कभी एकदम शांत भाव में दिखती है।








