जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत एक्सक्लूसिव : बंडोल मंदिर में विराजमान मां कात्यायनी माँ : आज पूजन करने से विवाह में आ रही बाधाएं होती है दूर

Table of Contents

सिवनी यश भारत। सिवनी जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बंडोल में मां कात्यानी माता का मंदिर स्थापित है। जहां पूजन करने से विवाह में रही बाधाएं दूर हो जाती है। आज विवाह योग्य युवतियों के लिए विशेष पूजन-अर्चन होगा। क्योकि नवरात्रि पर्व का आज छठवां दिन मां कात्यायनी के उपासना का दिन होता हैं। नौ देवियों में मां कात्यायनी छठवें स्वरूप में पूजनीय है। मान्यता हैं कि मां कात्यायनी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से भक्तों के जीवन में अद्भुत ऊर्जा व शक्ति का संचार होता है। मां के आशीर्वाद से सभी शत्रु में विजय प्राप्त होती है। वहीं जिले के बंडोल ग्राम में मां कात्यायनी माता का मंदिर स्थापित है। जहां दूर-दूर से लोग विवाह की कामना लेकर आते हैं।

IMG 20241008 091436 1

पूजन से जल्द होता है विवाह

मंदिर पुजारी बताते हैं कि जिन कन्याओं के विवाह में विलम्ब हो रहा है उन्हें मां कात्यायनी की उपासना अवश्य करनी चाहिए। इससे उन्हें मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। इसलिए बंडोल में माता कात्यायनी के मंदिर में आज के दिन जिले भर से युवक युवती पहुंचते हैं और विवाह में हो रहे विलंब को दूर करने के लिए मंदिर में विशेष पूजन करते हैं। आज के दिन लोग आस्था और विश्वास के साथ बंडोल के कात्यायनी माता मंदिर आते हैं। साथ ही अपने उन बेटे बेटियों को लाते हैं। जिनके विवाह में विघ्न बाधा आ रही है।
IMG 20241003 WA0352
माता दुर्गा जगत जननी स्वरूप है मां भवानी मैया
मंदिर के पुजारियों द्वारा विवाह में आ रहे दोष को दूर करने के लिए विशेष पूजन कराया जाती है। ताकि जल्द विवाह हो जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो भी श्रद्धालु विवाह की मन्नत लेकर आता है और मंदिर में पूजन करवाता है, उसका विवाह शीघ्र हो जाता है। और जिनकी मन्नत पूरी हो जाती है। वह जोड़े के साथ आकर पूजन करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button