जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग …गोहलपुर कृष्णा कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन हमलावर फरार…. देखें वीडियो 

{रिपोर्टर ,आकाश पांडेय } जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर में बुधवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यशवंत ठाकुर, निवासी विजय नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीन अज्ञात बदमाशों ने यशवंत पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से त्रिमूर्ति नगर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button