जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
यश भारत ब्रेकिंग…आयकर विभाग की स्ट्राइक: विदेश पैसा भेजने के खेल में जबलपुर, भोपाल और सतना में छापे! 3 CA और कंपनी निशाने पर
जबलपुर,यश भारत

यश भारत ब्रेकिंग…आयकर विभाग की स्ट्राइक, विदेश पैसा भेजने के खेल में जबलपुर, भोपाल और सतना में छापे! 3 CA और कंपनी निशाने पर
जबलपुर,यश भारत । विदेशी खातों में संदिग्ध लेनदेन के मामले में इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग ने जबलपुर,भोपाल और सतना में एक साथ ताबड़तोड़ सर्वे की कार्रवाई शुरू की है।
जबलपुर के पॉश इलाकों—विजय नगर, मुस्कान सिटी और नेपियर टाउन में आयकर विभाग की टीमों ने दबिश दी है। इस महा-कार्रवाई की ज़द में 3 प्रमुख सीए (CA) के दफ्तर और 1 बड़ी कंपनी आई है। अवैध रूप से विदेश पैसा भेजने के इस सिंडिकेट की पड़ताल और दस्तावेजों की जांच का यह बड़ा ऑपरेशन अगले 2-3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
फोटो,,हंसराज ठाकुर।







