जबलपुरमध्य प्रदेश

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत

जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत प्रेम मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान से मजदूर की गिरने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव को मेडिकल के लिए रवाना कर दिया है।

ये है मामला
बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी नितिन पांडे ने बताया कि प्रेम मंदिर के पास प्रमोद खंडेलवाल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है,सुबह थाने से सूचना मिली कि इस बिल्डिंग में पाटन निवासी आष्तिक ठाकुर जो कि मजदूरी का काम कर रहा था उसकी बिल्डिंग से गिर कर मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले को जांच में ले लिया गया है और सभी तथ्यों में जांच प्रारंभ कर दी गई है।पाटन निवासी मृतक कुछ ही दिन पहले पाटन से शहर मजदूरी करने आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button