गंदगी के बीच प्रशिक्षण लेने हुईं मजबूर हुईं स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी ,

घंटों इंतजार के बाद खोला गया विक्टोरिया का हॉल, अधिकारी रहे नदारद
जबलपुर,यशभारत। यूविन पोर्टल प्रशिक्षण के दौरान जिला अस्पताल विक्टोरिया के मीटिंग हॉल के बाहर प्रशिक्षणाार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अधिकारी भी नदारत रहे। जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र के सभी एएनएम आरसीएच हॉल विक्टोरिया कार्यालय जिला अस्पताल प्रशिक्षण देने बुलाया गया था जिसमें सभी एएनएम सुबह दस्तक प्रोग्राम संचालित करने के बाद वे सभी जब
आरसीएच मिटिंग हाल विक्टोरिया पहुंचे तो हॉल बंद पड़ा मिला। भारी बारिश के दौरान पूरी एएनएम को बाहर खड़ा रहना पड़ा। एएनएम द्बारा संबंधित अधिकारी को कॉल कर सूचना दी गई तब कहीं जाकर हॉल खुला। हॉल खुला तो उसके अंदर चारों तरफ गंदगी पसरी हुई थी। गंदगी के बीच प्रशिक्षण लेने आई एएनएम महिलाएं मजबूर रहीं।
चाय-नाश्ता तक नहीं कराया मुहैया
एएनएम बहने जो सुबह 9 बजे घर से दस्तक अभियान में घर घर जाकर 01 से 5साल के बच्चों वजन लेना ,एचबी टेस्ट करना ,कुपोषित बच्चों की जानकारी लेने आदि कार्य करना साथ ही आयुष्मान कार्ड का काम करतीं हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें चाय नाश्ता तक मुहैया नहीं कराया गया। जबकि हर प्रशिक्षण का बजट रहता है ।प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं ने कहा कि शहरी और ग्रामीण में भी प्रशासन के द्वारा मतभेद किया जा रहा है।
००००००००००
००००००००००






