भोपाल

पश्चिम मध्य रेलवे में महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

पश्चिम मध्य रेलवे में महिला कर्मचारियों का किया सम्मान
भोपाल, यश भारत । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय तथा भोपाल सहित तीनों मंडलों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रेल सौरभ ऑफिसर क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अर्चना खत्री ने विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया और उन्हें निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संगठन की सचिव रेनू गौतम ने भी महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सम्मानित होने वाली कर्मचारियों में नीलम वर्मा सीनियर क्लर्क मेडिकल, दमयंती बाई सामान्य सहायक एकाउंट्स, शशि प्रभा चौबे ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर्सनल, शिखा दास ट्रैक मेंटेनर इंजीनियरिंग, खुशबु ऑफिस सुपरिटेंडेंट इंजीनियरिंग, रूचि सिंह ऑफिस सुपरिटेंडेंट ऑपरेटिंग, निशिता कुमारी सीसीआई कॉमर्शियल, स्वाति परौहा जेई सिग्नल एस एंड टी, रंजना मरावी ऑफिस सुपरिटेंडेंट इलेक्ट्रिकल, बहमनी तिर्की ऑफिस सुपरिटेंडेंट मैकेनिकल, सुधा शर्मा सीनियर टेक्नीशियन सीआरडब्ल्यूएस भोपाल, मोहिनी बाई टेक्नीशियन-II कोटा मंडल, श्वेता चौहान डिप्टी एसएस अशोकनगर भोपाल मंडल, साधना जोशी पीएस-II भोपाल मंडल तथा संध्या पटेल एसएसई जबलपुर मंडल शामिल रहीं।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शाहवार हाशमी एवं सहसचिव सारिका गुप्ता, माधवी विजय कुमार, नीरू कुमार, उषा मोहकर सहित महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button