महिला ने घर के अंदर फांसी लगा कर की खुदकुशी

महिला ने घर के अंदर फांसी लगा कर की खुदकुशी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 40 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका ने गुरुवार देर रात अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बबीता सारवान उम्र 40 साल हबीबगंज इलाके की निवासी थीं। गुरुवार देर रात उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हालांकि वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने शुक्रवार तड़के मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हबीबगंज पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन असल कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।







