भोपाल

बीयू के बॉयज हॉस्टल की खिड़कियां चोरी -शातिर चोर ने मंदिर को बनाया निशाना

बीयू के बॉयज हॉस्टल की खिड़कियां चोरी
-शातिर चोर ने मंदिर को बनाया निशाना
भोपाल, यशभारत।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बॉयज हॉस्टल से अज्ञात शातिर चोर एल्युमिनियम की खिड़कियां चुराकर ले गया। वहीं देहात इलाके में स्थित एक मंदिर से अज्ञात चोर चांदी के छत्र समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बागसेवनिया थाना के एसआई गंगाराम वर्मा ने बताया कि राघवेन्द्र शर्मा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी इंचार्ज हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार-सोमवार के बीच अज्ञात चोर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बॉयज हॉस्टल के पिछले हिस्से में लगी 12 एल्युमिनियम की खिड़कियां तोडक़र निकाल ले गए। इन खिड़कियों के फ्रेम में कांच भी लगा हुआ था। जिनकी कीमत करीब 40 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि जगदीशपुरा स्थित रामजानकी हनुमान मंदिर पर सोमवार रात अज्ञात चोर ने धावा बोलकर चांदी का छत्र, चांदी का चूहा, दानपेटी से नगदी समेत हजारों का सामान चुरा लिया। पुलिस ने जमना प्रसाद माली की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button