जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
भेड़िया ने महिला को मारा तो, विधायक जी ने गांव की रक्षा के लिए हाथ पर थामी बंदूक…. देखें… वीडियो…

बहराइच में 5 बच्चों को निवाला बना चुके भेड़िये ने बीती रात एक घर में घुसकर एक महिला को दबोच लिया। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए। लोगों ने आदमखोर भेड़िया को दौड़ाया तो वो महिला को छोड़कर भाग गया। परिवार के लोग आनन फानन में महिला को अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला महसी इलाके के कुम्हारन पुरवा गांव का है। भेड़िया के हमले की सूचना पर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर बंदूक लेकर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास कांबिंग करने लगे। जिसका वीडियो भी सामने आया है।