भोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में मौसम ने ली अचानक करवट, झमाझम बारिश से मिली राहत

Weather took a sudden turn in Bhopal, heavy rain brought relief

भोपाल में मौसम ने ली अचानक करवट, झमाझम बारिश से मिली राहत

भोपाल में जहां तापमान 42डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बीच लोग मुंह पर गमछा बांधकर सड़कों पर निकल रहे थे। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को बेहाल कर दिया था।

तभी मौसम ने अचानक रंग बदल लिया और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही पलों में पूरे शहर में ठंडक का एहसास होने लगा। बारिश इतनी तेज थी कि लोग सड़कों पर जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए। कोई कपड़े की दुकान के अंदर जा छिपा, तो कोई पेड़ की छांव या दुकानों की आड़ लेकर बारिश का लुत्फ उठाने लगा। मौसम की इस बदली चाल ने भोपालवासियों को तेज गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button