देश

दिल्ली सचिवालय तक पहुंचा पानी,राहत शिविर भी जलमग्न

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

दिल्ली ,ईएमएस। दिल्ली में यमुना लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर 207.48 मीटर तक पहुंच गया। ना सिर्फ 2010 बल्कि 2013 का रिकॉर्ड टूट चुका है। यमुना के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से लोगों का घर और सामान सब डूब गया है. वह राहत कैंपों में जाने को मजबूर हैं. नदी के किनारों पर आई भीषण बाढ़ से रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों इलाके प्रभावित हुए हैं रिहायशी इलाकों से श्मशान घाट तक जर जगह हालात बुरे हैं. बाढ़ के खतरे के बीच दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश भी हो रही है. फरीदाबाद में मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. वहीं गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तेज बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली के बुराड़ी, यमुना बाजार और डूब क्षेत्रों में लोगों के घर डूब गए है. यहां से पीड़ित परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. फिलहाल हालात काफी मुश्किल बने हुए हैं. क्योंकि यमुना का पानी तेजी से बढ़ रहा है. सिविल लाइन्स इलाके में दुकानदारों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी दुकानें खाली कर सामान शिफ्ट कर दिया है. यमुना किनारे बसे लोगों को हटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की है. किसी भी तरह की कमी को दुरूस्त करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

सचिवालय तक पहुंच गया पानी

दिल्ली में सचिवालय के गेट तक यमुना का पानी पहुंच चुका है। सचिवालय के पास दीवार को भेदते हुए पानी सचिवालय के गेट तक पहुंच गया। दीवार को टूटने से बचाने के लिए रेत की बोरियां रखी गई हैं। जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो सचिवालय को बंद करना पड सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button