जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी बांध में पानी की आवक घटी, अब पांच गेटों से ही हो रही निकासी

नर्मदा घाटों पर भी घटने लगा जलस्तर

जबलपुर,यशभारत। डिंडौरी और मंडला जिले में बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक भी कम हो गई है। इसके चलते बांध प्रबंधन ने जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए गेटों की संख्या घटा दी है। पहले खुले 13 गेटों में से अब आठ गेट बंद किए जा चुके हैं और फिलहाल पांच गेटों से ही नर्मदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध प्रबंधन के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे पांच गेटों को 0.50 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। इन गेटों से पानी की निकासी के साथ नहरों के माध्यम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर करीब 582 क्यूमेक पानी नदी में पहुंच रहा है।

आवक और निकासी लगभग बराबर

बांध क्षेत्र में पानी की आवक भी घटकर करीब 582 क्यूमेक रह गई है। आवक और निकासी लगभग समान होने के कारण बांध का जलस्तर फिलहाल नियंत्रित स्थिति में बना हुआ है। शनिवार सुबह बांध का जलस्तर 421.15 मीटर दर्ज किया गया।

नर्मदा घाटों पर भी घटने लगा जलस्तर

बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पिछले दिनों नर्मदा नदी के घाटों पर जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। अब बांध के गेटों की संख्या कम होने और कैचमेंट एरिया में पानी की आवक घटने के साथ नर्मदा के घाटों पर भी जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। बीते तीन-चार दिनों में बढ़ा नदी का जलस्तर अब पहले की तुलना में नीचे आने लगा है। बांध प्रबंधन का कहना है कि बांध के जलस्तर और कैचमेंट एरिया में पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार गेटों की संख्या और उनकी ऊंचाई में बदलाव किया जाएगा, ताकि बांध का जलस्तर सुरक्षित और नियंत्रित रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button