जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वायरल फीवर का कहर : करीब 5 बच्चों ने तोड़ा दम ; एक दर्जन बच्चे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

जूनियर डॉक्टर के भरोसे अस्पताल का बच्चा वार्ड, अस्पताल प्रबंधन ने की एक बच्चे की मौत की पुष्टि

रीवा l  रीवा में तेज बुखार के कारण जिले के संजय गांधी अस्पताल में  करीब पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया वहीं इस बुखार  के कारण  करीब एक दर्जन बच्चे भर्ती है जिनका इलाज किया जा रहा हैं l  वही यह रहस्यमय वायरल फीवर  खासतौर से बच्चों को अपना निशाना बना रहा है जिसके चलते  हर बच्चे के परिजन असमंजस में हैl  तो  वही अस्पताल में भी जूनियर डॉक्टरों के भरोसे इलाज किया जा रहा हैl  वही अस्पताल प्रबंधन ने एक बच्चे की मौत की पुष्टि की हैl

 

जानकारी अनुसार मौसम की तपिश ने सामान्य जन जीवन को हलाकन कर दिया है संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए लंबी लंबी कतार लगी हुई है lबारिश न होने के कारण रीवा में उमस भरी गर्मी के कारण फैली बीमारी रहस्यमई वायरल फीवर के कारण गांधी स्मारक चिकित्सालय में इलाज के लिए आए जिले के अलग-अलग स्थान से  दर्जन भर बच्चे तेज बुखार से ग्रसित हैl

इलाज के दौरान  हुई मौत

बताया जा रहा है कि संजय गांधी अस्पताल के बच्चा वार्ड में कोई भी सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं रहता है जिसके चलते जूनियर डॉक्टर के भरोसे ही इलाज किया जा रहा हैl जहां तकरीबन 12 से ज्यादा बच्चे इस बीमारी की चपेट मे है , वही खबर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक बच्चे की मौत की पुष्टि की हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button