
जबलपुर,यशभारत। पाटन के कैमोरी गांव में राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने कटंगी मार्ग पर चक्का जाम करके जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाएं,बच्चे और पुरुष सभी ने मिलकर अपना आक्रोश ज़ाहिर किया। इस प्रदर्शन से पाटन कटंगी मार्ग पर सैकड़ो वाहनों की कतार लग गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साल में आठ माह का राशन मिलता है राशन दुकानदार 3 माह की पर्ची काटकर एक माह राशन का दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं निकल रहा है। चक्का जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उचित कारवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।







