जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

भंडारों के कारण सब्जियों का उठाव बढ़ा, बारिश बीतते ही आवक बढ़ी, दाम भी घटे

जबलपुर, यशभारत। बारिश का सीजन बीतते ही सब्जियों की आवक बढ़ गई है। इतना ही नहीं इनके दामों में भी कमी आई है। जबकि कुछ दिनों पहले हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। बारिश के दौरान जहां सब्जियों की आवक कम थी जिस कारण रोजाना उठने वाली ही सब्जियां कम बिक रही थीं। दाम भी आसमान पर थे । मूलतः तब स्थानीय सब्जियां नहीं आ रही थीं, लेकिन बारिश बीतते ही स्थानीय सब्जियों की आवक बढ़ गई है। साथ ही दुर्गोत्सव में भंडारे के कारण सब्जियों का उठाव भी है। स्थानीय सब्जी व्यापारियों के अनुसार बंधा गोभी की आवक काफी बढ़ गई है। जिससे इनके दाम 6 से 8 रु. किलो पर उतर आये हैं। यही हाल बरबटी का है, 30 से 40 रु. किलो बिकने वाली बरबटी अब 15 से 20 रु. किलो में उतर आई है। खीरा भी 18 से 20 रु. किलो बिक रहा है। नये अदरक के भाव 60 से 80 रु. प्रति किलो हैं। मिर्च से धड़ाम होकर 50 रु. किलो पर बिकने लगी है। टमाटर जरूर अभी भी 250 से 400 रु. कैरेट पर बना हुआ है। व्यापारियों के अनुसार भंडारे के कारण सब्जियों का उठाव भी अच्छा बना हुआ है। आगामी दिनों में भी इसकी आवक तेज बने रहने की संभावना है। हालांकि मौसम में परिवर्तन के मद्देनजर बाजार में उठाव भी आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button