देश

Vaishno Devi News: वैष्णो देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से 31 मौतें

जम्मू-कटरा हाईवे बंद, 22 ट्रेनें भी रद्द

जम्मू कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास बारिश ने कहर बरपाया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़े हैं. कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बुधवार को हुए बड़े भूस्खलन में कम से 31 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हुए हैं. कई जगहों पर भूस्खलन के बाद मलबा जमा होने और पत्थर गिरने से जम्मू-कटरा राजमार्ग बंद हो गया है।

22 ट्रेनें रद्द,27 ट्रेनों को रोका गया

भारी बारिश.के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनें रद्द कर दीं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया. इनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति

बीते दिन त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित मंदिर के मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया था. बचाव अभियान जारी है और आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं. लगातार बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है. जम्मू में पुल ढह गए, बिजली लाइनों और मोबाइल टावरों को भारी नुकसान पहुंचा. मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच जम्मू में 6 घंटे में 22 सेंटीमीटर बारिश हुई. हालांकि आधी रात के बाद बारिश में कमी आई,जिससे जिले को थोड़ी राहत मिली।

बचाव कार्य ज़ारी

इस बीच, मंगलवार तक लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और जलभराव से 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. राहत कार्य जिला प्रशासन, जेके पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय वॉलंटियर्स की संयुक्त टीमों द्वारा चलाया जा रहा है. प्रभावित लोगों को अस्थायी शेल्टर्स में खाना.,साफ पानी और मेडिकल सहायता दी जा रही है।

अर्धकुमारी गुफा के पास हुआ हादसा

मंगलवार को भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन हुआ। यह घटना अर्धकुमारी गुफा मंदिर के पास हुआ। यहां 271 सीढ़ियों पर जोरदार धमाके के साथ पहाड़ से मलबा और भारी पत्थर आया।इसकी चपेट मे आकर पांच लोगों की जान चली गई और 14 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद वैष्णो देवी यात्रा को फौरन रोक दिया गया। वहीं मौसम विभाग ने जम्मू रीजन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button