इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

किसानों के लिए अपडेट, 2 दिसंबर का सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रू, एमएसपी है 5328 रूपए

7 नवंबर से 1 दिसंबर तक का सोयाबीन का मॉडल रेट

किसानों के लिए अपडेट, 2 दिसंबर का सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रू, एमएसपी है 5328 रूपए
जबलपुर,यशभारत। मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए जरूरी खबर है। राज्य की मोहन सरकार द्वारा सोयाबीन के नए मॉडल रेट जारी कर दिए है।आज मंगलवार को सोयाबीन के मॉडल रेट में फिर हल्की गिरावट आई है।भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 2 दिसंबर को 4235 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।बता दे कि 7 से 22 नवंबर तक लगातार मॉडल रेट में उछाल देखा गया लेकिन 23 नवंबर के बाद से लगातार गिरावट जारी है।

7 नवंबर से 1 दिसंबर तक का सोयाबीन का मॉडल रेट

सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर को 4263 रुपए, 20 नवंबर को 4267 रुपए, 21 नवंबर को 4271 रुपए , 22 नवंबर को 4285 रुपए, 23 व 24 नवंबर को 4282 रुपए (कोई परिवर्तन नहीं हुआ), 25 नवंबर को 4277 रुपए, 26 नवंबर को 4265 रुपए, 27 नवंबर को 4252 रुपए, 28 नवंबर को 4260 रुपए, 29 नवंबर को 4240 रुपए, 30 नवंबर को 4237 रुपए और 1 दिसंबर को 4239 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।

सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य है 5328 रूपए

  • राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।पिछले साल सोयाबीन का भाव 4800 रुपए था, इस बार किसानों को 500 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ देकर 5300 रुपए से अधिक कीमत पर सोयाबीन खरीदा जा रहा है।
  • मॉडल भाव पिछले चौदह दिन के सोयाबीन के बाजार भाव का भारित औसत है। एमएसपी से ऑक्शन भाव / मॉडल भाव के अंतर की राशि सरकार दे रही है और किसान के नुक़सान की भरपाई कर रही है।
  •  भावान्तर योजना के तहत कोई भी परेशानी आने पर हेल्पलाइन का दूरभाष नंबर–0755-2704555 है। यह हेल्पलाइन 30 अक्टूबर 2025 से निरंतर योजना अवधि तक कार्यरत है। हेल्पलाइन प्रतिदिन प्रातः 07 बजे से रात्रि 11 बजे तक निरंतर कार्य करेगी।

9.36 लाख किसान है पंजीकृत, जनवरी 2026 तक चलेगी खरीदी

  • गौरतलब है कि सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए लागू की भावान्तर योजना के तहत 3 से 17 अक्टूबर तक शुरू हुए रजिस्ट्रेशन में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया है।
  • प्रदेश में सात जिले उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर ऐसे हैं जहां 50-50 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है।
  • इसी तरह 21 जिलों से 10-10 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है।प्रदेश में 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक सोयाबीन की विक्रय अवधि रहेगी।
  • अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावान्तर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
  • फसल के विक्रय मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP के अन्तर की राशि सीधे राज्य सरकार देगी।इसकी शुरूआत भी हो गई है।
  • 13 नवंबर को मोहन सरकार द्वारा 1.33 लाख किसानों के खाते में 233 करोड़ रूपए और 26 नवंबर को 1.34 लाख किसानों के खाते में 249 करोड़ रूपए की भावांतर राशि जारी की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button