जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

किसानों का अनोखा प्रदर्शन: घुटनों के बल चलकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन… वीडियो… देखें…

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मंगलवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के नेतृत्व में सैकड़ों किसान अर्धनग्न होकर और घुटनों के बल चलते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

मूंग की खरीदी को लेकर है सबसे बड़ा मुद्दा
किसानों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल तैयार हो चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द खरीदी शुरू नहीं हुई, तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे।

किसानों ने कही अपनी पीड़ा
किसान आनंद कौरव ने कहा, “हमने मूंग की फसल तैयार की है, लेकिन सरकार अब तक खरीदी नहीं कर रही है। अगर जल्द खरीदी शुरू नहीं हुई तो हमें बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।” किसान छोटे राजा कौरव ने कहा, “हमने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button