जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जन विश्वास अभियान के तहत आगामी शुक्रवार को उपभोक्ता सेवा हेतु सभी अधिकारी मैदान पर “

जन विश्वास अभियान के तहत आगामी शुक्रवार को उपभोक्ता सेवा हेतु सभी अधिकारी मैदान पर ”

म.प्र. शासन के निर्देशानुसार चलाये जा रहे जन विश्वास अभियान के तहत आगामी शुक्रवार को जबलपुर शहर में बिजली विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कर, उपभोक्ताओं के सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में श्री संजय अरोरा अधीक्षण अभियंता शहर वृत्त जबलपुर के द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी जिसमें कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक शामिल है, वह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ताओं के नवीन विद्युत कनेक्शन के लंबित सभी प्रकरण, बिजली बिल सुधार अथवा रीडिंग में अनियमितता के प्रकरण, सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायत, स्टाप डिफेक्टिव मीटर आदि के संबंध स्थल पर ही निराकरण कर दिया जाए।

इसके अतिरिक्त ऐसे सोलर कनेक्शन के प्रकरण जिनकी एनजीबी बिलिंग सिस्टम में टेगिंग नहीं हो पाई उन्हें स्थल पर ही टेंगिंग की कार्यवाही की जावेगी जिससे कि उपभोक्ता को सोलर से जनरेट बिजली का बिल में लाभ मिल सके।

“भीटा क्षेत्र में बिजली चोरी करने 7 उपभोक्ताओं पर प्रकरण दर्ज”

जबलपुर शहर के बिलहरी वितरण केन्द्र अंतर्गत भीटा क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत प्राप्त होने पर जांच के दौरान राजेश कुमार नामदेव, रामदयाल पटेल, अजीत लोधी, ताराचंद पटेल, महेन्द्र पटेल, शुभम पटेल के विरूद्ध धारा 135 के तहत् बिजली के प्रकरण दर्ज किये गये, जिन पर अनंतिम निर्धारण कर कुल रूपये 3,06,064/- की राशि अधिरोपित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button