जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
अनियंत्रित हाईवा ने तोड़े तीन विद्युत पोल, घंटों बाधित रही आपूर्ति

अनियंत्रित हाईवा ने तोड़े तीन विद्युत पोल, घंटों बाधित रही आपूर्ति
जबलपुर यशभारत बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदरादेही के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसा। हादसे में तीन विद्युत पोल धराशायी हो गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हाईवा चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे यह हादसा हुआ। विद्युत पोल टूटने से कई घंटों तक इलाके में अंधेरा छाया रहा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के आवागमन से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।







