जबलपुरमध्य प्रदेश

बेकाबू एसयूवी चाय की गुमटी में घुसी:दो युवकों की मौत,नाराज परिजनों ने लगाया जाम

जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर सदाफल गांव की घटना

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम सदाफल में रविवार देर शाम उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक तेज रफ्तार एसयूवी इनोवा कार ने चाय की गुमटी पर खड़े चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को मामूली चोट आई हैं। ज़ानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एसयूवी जबलपुर से अमरकंटक की तरफ जा रही थी। इस दौरान सदाफल से कुंडम तरफ आ रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार चालक ने सड़क किनारे स्थित चाय की टपरी में कार घुसा दी। स्थानीय लोग दोनों युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां सोमवार दोपहर को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक रोड पर चक्काजाम कर दिया।

मृतकों में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक महोबिया और आकाश विश्वकर्मा हैं। दोनों ही चाय की गुमटी पर चाय पी रहे थे। दोनों की मौत की जानकारी जैसे ही कुंडम क्षेत्र में लगी तो ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार हाईवे तो बन रहा है, लेकिन इस रहवासी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर होना चाहिए था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सड़क किनारे खड़े 3 से 4 वाहनों को टक्कर मारते हुए सीधे गुमटी में घुस गई।

एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी। एएसपी के मुताबिक कार सवार डिंडौरी के रहने वाले हैं जो किसी काम से जबलपुर आए थे और वापस लौट रहे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button