Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

बेकाबू कार ने मचाया कोहराम,अखबार पढ़ रहे युवक की मौके पर ही मौत

​जबलपुर,यशभारत।

बेकाबू कार ने मचाया कोहराम,अखबार पढ़ रहे युवक की मौके पर ही मौत

​जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ललित  कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सुबह करीब 9:15 बजे जब एक युवक व्यक्ति शांति से दुकान के शटर के नीचे बैठकर अखबार पढ़ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार एक्सप्रेसो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, कार इतनी अनियंत्रित थी कि वह युवक को कुचलते हुए सीधे दुकान में जा घुसी। इस भीषण भिड़ंत में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक जया तिवारी ने बताया कि आरोपी चालक, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, ने युवक को टक्कर मारने से पहले एक बाइक और दो बच्चों को भी अपनी चपेट में लिया था। हालांकि, गनीमत रही कि बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button