भोपालमध्य प्रदेश

पीतल माता चौराहे पर बेकाबू डंपर ने कार को रौंदा, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

पीतल माता चौराहे पर बेकाबू डंपर ने कार को रौंदा, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीतल माता चौराहे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ रोशनपुरा से सिटी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
दो वाहनों के बीच पिचक गई कार
जानकारी के अनुसार, डंपर का अचानक ब्रेक फेल हो गया था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़ी सफेद स्विफ्ट कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह आगे खड़ी एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। डंपर और आगे खड़ी गाड़ी के बीच फंसने के कारण कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर सहित उसके ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हादसे की जानकारी मिलते ही कार मालिक भी थाने पहुंच गए हैं। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला जांच में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button